दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने सरकार के एक साल पूरे होने पर दी शुभकामनाएं

0
f532c5183710b92dc441cd05acc03880

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार के एक साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों को शुभकामनाएं दी। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने संकल्प लिया था कि झाड़ू से दिल्ली का कचरा बाहर निकालना है और कमल के रंगों से विकास की रंगोली बनानी है और वो संकल्प 8 फरवरी 2025 को पूरा किया। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष 2025 में 27 वर्ष बाद दिल्ली में भाजपा की संवेदनशील सरकार आई जिसके जनता दरबार के द्वार आम नागरिकों के लिए हर वक्त खुले है।
सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज पत्रकार वार्ता कर के दिल्ली सरकार के एक साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड दिल्लीवासियों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की वर्तमान सरकार के अंदर दायित्व बोध है, यह सरकार जिम्मेदारी उठाती है, यह हर मुद्दे पर जनता के प्रति जवाबदेह है।
वीरेंद्र सचदेवा ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि विगत तीन दशक में दिल्ली की कांग्रेस एवं अरविंद केजरीवाल सरकार ने सीवर व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर दिया। किराड़ी जैसी नई कॉलोनियों में तो सीवर लाइन डालने एवं सफाई के घोटाले किये, जिस कारण थोड़ी सी बारिश में दिल्ली जलमग्न हो जाती थी पर दिल्ली सरकार ने पहले ही वर्ष में इस स्थिती को काबू किया और विगत मानसून में स्थिती बहुत सुधरी है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि विगत 11 वर्ष की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को पूरी दिल्ली तरह ठप्प कर दिया था पर दिल्ली सरकार ने एक ही वर्ष में प्रदेशवासियों के लिए लगभग 1000 नई इलैक्ट्रिक बसें उपलब्ध करवाई हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली को केजरीवाल सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक नाम का घोटाला दिया था जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने दिल्ली को सौ से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपलब्ध करवाये हैं जो लोगों को टोटल प्राइमरी जांच एवं इलाज उपलब्ध करवा रहे हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में भाजपा सरकार ने कल ही आम नागरिकों को 25 अटल कैंटीन उपलब्ध करवाई हैं, आज दिल्ली में 71 नई कैंटीन हो गई हैं जो शीघ्र ही 150 की संख्या पार करेंगी। सचदेवा ने कहा कि सरकार ने इसी होली से दिल्ली के गरीब परिवारों को फ्री गैस सिलेंडर देने की घोषणा कर दी है। साथ मातृत्व योजना राशि में वृद्धि कर दिल्ली सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक और संकल्प पूरा किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने आआपा के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज दिल्लीवालों के नकारे हुए और लगभग एक वर्ष से लापता पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को एक पत्रकार वार्ता करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं और उनसे जानना चाहते हैं की आज वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं पर एक वर्ष से वह कहां लापता थे। सचदेवा ने कहा कि मनीष सिसोदिया जब दिल्ली में थे तब मंत्री कम उगाही इंस्पेक्टर ज्यादा थे और अब एक साल से पंजाब की जनता को उगाही कर लूट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *