सिलीगुड़ी में 451 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

0
1ec38c2c0a740ca09723cc7f071305c7

सिलीगुड़ी{ गहरी खोज }: सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और भक्ति नगर थाना की संयुक्त टीम ने मादक तस्करी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से 451 ग्राम ब्राउन शुगर, नगद 19 हजार रुपये और एक सिक्किम नंबर की बाइक जब्त की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जयहेदुल्ला मोमिन, इफतारूल और राम कुमार मंडल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, जयहेदुल्ला मोमिन और इफतारूल सिक्किम नंबर की बाइक से ब्राउन शुगर की खेप लेकर गुरुवार रात इंदिरा गांधी मैदान के पास पहुंचे थे, जहां उन्हें राम कुमार मंडल को डिलीवरी देनी थी। हालांकि, उससे पहले ही एसओजी और भक्ति नगर थाना की पुलिस ने तीनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बैग से 451 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *