महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी मजबूत हो : निशि बौद्ध

0
c508e19c53fcc7f25beb241c92b24db8

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: अखिल भारतीय अम्बेडकर संघ की नया ग्राम पीएसी की महिला शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि निशि बौद्ध ने अपने संबोधन में महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ का लक्ष्य सामाजिक समता, न्याय और बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना है। राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. हरनन्दन प्रसाद ने कहा कि संविधान महिलाओं को समान अवसर और सम्मान प्रदान करता है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एमपी मौर्य ने महिलाओं को अपने संविधान में दिए मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। राष्ट्रीय उपाघ्यक्ष नेतराम सिंह ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी व संचालन पूर्व महामंत्री रोहिताश कुमार ने किया। इस मौके पर मेघराज सिंह, डॉ मिलिंद सेन, सुनील कुमार, सत्य प्रकाश, शिवम बौद्ध, रविन्द्र सिंह, जानकी सिंह, कमलेश देवी, मंजू सागर, रेखा रानी, मुन्नी देवी, किरन लता, संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *