विवाहिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपित जेठ गिरफ्तार, भेजा जेल
राजगढ़{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 19 वर्षीय महिला के साथ गलत काम करने व किसी से कहने की बात पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपित जेठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 10 फरवरी को 19 वर्षीय पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि एक दिसम्बर की सुबह जेठ ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जब उसने विरोध किया तो आरोपित ने शांत रहने व किसी से न कहने की बात पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद भय और बदनामी के चलते पीड़ित कुछ समय तक चुप रही बाद में उसने राजगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज की। पुलिस ने मामले में आरोपित जेठ के खिलाफ धारा 87, 64(1), 64(2)(एफ), 127(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित जेठ को हिरासत में लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
