क्या डायबिटीज के मरीज शकरकंद का सेवन कर सकते हैं? जानें कितना होता है इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स?
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: डायबिटीज में खान-पान को लेकर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि कौन-सी चीज़ खाना सुरक्षित है। मधुमेह के मरीज अपने खान पान के सतह लापरवाही नहीं बरत सकते हैं। शकरकंद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ लो ग्लाइसेमिक फूड माना जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट मानते हैं कि सही मात्रा और सही तरीके से सेवन करने पर डायबिटीज के मरीज भी शकरकंद खा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना है और डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कैसे करें?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है?
ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक पैमाना है जो मापता है कि खाना खाने के बाद कितनी जल्दी ब्लड शुगर बढ़ता है। हाई जीआई वाले फूड्स (जैसे सफेद ब्रेड, चीनी) तेज़ी से पचकर ग्लूकोज बढ़ाते हैं, जबकि कम जीआई वाले फूड्स (जैसे साबुत अनाज, दालें) धीरे-धीरे ग्लूकोज छोड़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नार्मल रहता है और यह डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद करता है।
शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?
शकरकंद आलू से ज़्यादा मीठा माना जाता है। लेकिन इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स पकाने के तरीके के साथ बदल जाता है। छिलके के साथ बेक किए हुए शकरकंद का GI लगभग 44-61 होता है। यानी डायबिटीज के मरीज़ों के लिए शकरकंद को आलू से बेहतर विकल्प माना जाता है। क्योंकि आलू का GI लगभग 85 होता है जो ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ा सकते हैं।
शकरकंद का पोषण मूल्य क्या है?
एक मीडियम आकार के शकरकंद में लगभग 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है जो आलू से कम है। फाइबर शकरकंद का एक बड़ा स्रोत हैं, जो प्रति सर्विंग लगभग 4 ग्राम प्रदान करते हैं। शकरकंद में विटामिन A और C के साथ-साथ पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे ज़रूरी मिनरल भी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। ये दोनों समस्याएं अक्सर डायबिटीज से जुड़ी होती हैं।
डायबिटीज के मरीज कैसे करें शकरकंद का सेवन?
डायबिटीज के मरीजों को इसे उबालकर या बेक करके खाना चाहिए। इसे तलना या ज़्यादा मसाले डालकर खाने से बचना चाहिए, और इसे प्रोटीन व हरी सब्जियों के साथ संतुलित आहार के हिस्से के रूप में खाना चाहिए ताकि ब्लड शुगर नियंत्रित रहे और शकरकंद का पूरा फायदा मिल सके।एयर-फ्राइड या बेक्ड शकरकंद फ्राइज़ रेगुलर फ्राइज़ का एक स्वादिष्ट विकल्प हैं। कटे हुए शकरकंद आपके खाने में एक अच्छा टेक्सचर देते हैं।
