शनि नवंबर में होंगे मार्गी लेकिन कम नहीं होगी इन 3 राशियों की टेंशन, आर्थिक और करियर क्षेत्र को लेकर रहना होगा सतर्क
धर्म { गहरी खोज } :शनि ग्रह 28 नवंबर से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। शनि का मार्गी होना यूं तो कई राशियों के लिए सकारात्मक रह सकता है लेकिन कुछ राशियों को शनि मार्गी से प्रतिकूल परिणाम भी प्राप्त हो सकते हैं। इन राशियों को अपने आर्थिक पक्ष को लेकर सतर्क रहना होगा, सही बजट प्लान बनाना होगा। साथ ही सेहत और पारिवारिक जीवन में भी सतर्कता इनको बरतनी होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
वर्तमान में मेष राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। 28 नवंबर को जैसे ही शनि मार्गी गति शुरू करेंगे इन लोगों की कड़ी परीक्षा शुरू हो सकती है। इस दौरान आपके द्वारा किए गए गलत कार्यों के कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक पक्ष में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत स्थिति का आपको सामना करना पड़ सकता है, इस दौरान अपने कार्य को बहुत सोच-समझकर आपको करना होगा। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि
आप शनि की ढैय्या से गुजर रहे हैं। ऐसे में शनि आपकी सेहत और पारिवारिक जीवन में कुछ विपरीत परिस्थितियों पैदा कर सकते हैं। इस दौरान आपको गलती से भी सेहत के प्रति कोताही नहीं बरतनी चाहिए, वरना सेहत को दुरुस्त करवाने में काफी पैसा लग सकता है। करियर के क्षेत्र में आशा के अनुसार परिणाम न मिलने से हतोत्साहित हो सकते हैं। हालांकि आपको कार्य पर फोकस बनाए रखना चाहिए, स्थितियां काबू में भी आएंगी। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए माता-पिता का सहयोग लें। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।
मीन राशि
शनि ग्रह आपकी ही राशि में मार्गी गति आरंभ करेंगे। 28 नवंबर के बाद का समय कुछ चुनौतियां आपके कार्यक्षेत्र में पैदा कर सकता है, कुछ लोगों को जॉब तक छोड़नी पड़ सकती है। हालांकि आपके काम में अगर कोई कमी बीते समय में नहीं थी तो आप बच सकते हैं। इस राशि के कुछ लोगों के पीछे लेनदार पड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर बेहद सतर्क इस राशि के जातकों को रहना होगा। गलत संगति से बचें नहीं तो किसी कानून पचड़े में आप फंस सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको शनि देव के मंत्रों का जप करना चाहिए।
