भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

0
images

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:भारतीय एवं विश्व इतिहास में 10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।
1483 – ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले मार्टिन लूथर का जन्म।
1848 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।
1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1931 – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार गंगाप्रसाद अग्निहोत्री का निधन।
1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1963 – एशियाई शतरंज चैम्पियनशिप (1981) जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला रोहिणी खादिलकर का जन्म।
1970 – फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1989– जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1990 – चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।
1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1995 – भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का निधन।
1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 – आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 – भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2013 – राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।
2020 -भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी सत्यजीत घोष का निधन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *