मीराबाई चानू की वेट कैटेगरी 2028 ओलंपिक से हटाई गई, LA गेम्स के लिए 53 किलो में करेंगी तैयारी

0
mirabai-chanu

नई दिल्ली{ गहरी खोज },: भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की भार वर्ग कैटेगरी 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक से हटा दी गई है। अब वह अगले ओलंपिक के लिए 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने वजन में बढ़ोतरी करेंगी।
चानू ने टोक्यो ओलंपिक में 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने 2028 ओलंपिक में वेटलिफ्टिंग इवेंट्स की संख्या बढ़ाने के बाद महिलाओं के लिए सबसे कम भार वर्ग 53 किलोग्राम कर दिया है।
मुख्य राष्ट्रीय कोच विजय शर्मा का मानना है कि 53 किलो में जाना मीराबाई के लिए फायदेमंद रहेगा। हालांकि, वह अगले साल होने वाले एशियाई खेलों तक अपनी पुरानी कैटेगरी में ही खेलती रहेंगी। शर्मा ने कहा कि 48 किलो तक वजन कम करना चानू के लिए बेहद मुश्किल प्रक्रिया थी, इसलिए नई कैटेगरी उन्हें शारीरिक रूप से मदद करेगी।
चानू ने इस वर्ष 48 किलो भार वर्ग में राष्ट्रकुल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। कई बार उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया है कि 48 किलो वजन बनाए रखने में शरीर पर काफी दबाव पड़ता है। नई कैटेगरी में वह अधिक मांसपेशी बढ़ा सकेंगी।
एशियाई खेलों के बाद उनके पास लगभग दो वर्ष का समय होगा, जिसमें वह धीरे-धीरे 53 किलो भार वर्ग में अपनी तैयारी कर सकेंगी।
महिलाओं के नए ओलंपिक भार वर्ग होंगे — 53kg, 61kg, 69kg, 77kg, 86kg और +86kg। पुरुष 65kg, 75kg, 85kg, 95kg, 110kg और +110kg में मुकाबला करेंगे। यह नई कैटेगरी 1 अगस्त 2026 से लागू होंगी।
पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की कैटेगरी 49kg, 59kg, 71kg, 81kg और +81kg थीं, जबकि पुरुष 61kg, 73kg, 89kg, 102kg और +102kg में उतरे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *