मेटरीमोनियल के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

0
6711c8ffb104225d25506fb52e1a94c4

जींद{ गहरी खोज }: साइबर थाना पुलिस ने मेटरीमोनियल के नाम पर लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान इंदौर निवासी रितु नामदेव, प्रमिला रोकड़े, प्रिया रोकड़े, सूरज धार्मिक शामिल हैं। इनके अलावा इनका एक और मास्टर माइंड है जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयबीर सिंह ने 16 फरवरी को साइबर थाना में शिकायत दी थी। वह अपने बेटे के लिए वधु की तलाश कर रहे थे। 10 फरवरी को उनके पास अज्ञात नंबर से काल आई थी। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से काल आई। आरोपितों ने मेटरोमोनियल साइट की फीस के नाम पर दो बार 3500-3500 रुपये ठग लिए। फोन करने वाली एक महिला ने खुद को लड़की की मां बन कर बात की। साइबर थाना पुलिस तभी से इस मामले की जांच में जुटी थी। जांच में सामने आया कि यह एक पूरा गिरोह है। जो मध्यप्रदेश के इंदौर से फर्जी काल सेंटर चलाता है। इसके बाद पुलिस ने चारों को काल सेंटर से ही गिरफ्तार किया।
सोमवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सभी को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। चारों को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपितों से कई अन्य मामलों का भी पता लगाएगी। पुलिस जांच में इनके पास से 90 मोबाइल फोन मिले हैं। यह आरोपित प्रतिदिन सिम बदलते थे। इनके पास तीन महिलाएं 30 से 30 साल के बीच की आयु की हैं। ऐसे में मीठी आवाज से लोग जल्द इनके जाल में फंस जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *