भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं
नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1534 – सिखों के चौथे गुरु रामदास का जन्म।
1774 – अंग्रेज अधिकारी राबर्ट क्लाइव ने इंग्लैंड में आत्महत्या की।
1834 – एटलस नाम का जहाज भारतीय मजदूरों को लेकर मॉरिशस पहुंचा, जिसे वहां अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1835 – अमेरिका के मूल निवासियों के विभिन्न गुटों के बीच फ्लोरिडा के ओसिओला में दूसरा सेमीनोले युद्ध शुरू हुआ। यह लड़ाई फ्लोरिडा युद्ध के नाम से भी मशहूर है।
1841 – अकबर खान ने अफ़ग़ानिस्तान में शाह शुजा के खिलाफ विद्रोह किया।
1852 – फ्रेंकलिन पियर्स अमेरिका के राष्ट्रपति बने।
1897 – प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता तथा फ़िल्म निर्माता-निर्देशक सोहराब मोदी का जन्म।
1914 – रूस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध घोषित।
1950 – जार्ज बर्नार्ड शा का निधन।
1965 – हिन्दी फ़िल्म के प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख़ ख़ान का जन्म।
1984 – अमेरिका में 1962 के बाद पहली बार एक महिला वेल्मा बारफिल्ड को फांसी की सजा दी गयी।
1999 – इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिकी केन्द्रों पर अज्ञात लोगों के द्वारा राकेट से हमला।
2000 – पश्चिम एशिया में हिंसा रोकने के फ़ार्मूले पर सहमति।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में विशेष बलों की संख्या बढ़ाने का अमेरिका का फैसला।
2002 – मुफ़्ती मोहम्मद सईद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया था।
2004 – चीन के हेनान में जातीय संघर्ष में 20 मरे।
2005 – ग़ुलाम नबी आज़ाद ने जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ख़राब सोलर पंखों को ठीक करने के बाद डिस्कवरी के यात्री धरती पर सुरक्षित लौटे।
2008 – केन्द्र सरकार ने सेवानिवृत्त के बाद पेंशन फंड से धन निकालने की सुविधा समाप्त की।
2014 – पाकिस्तान के लाहौर में एक आत्मघाती बम विस्फोट 60 लोग मारे गए 110 लोग घायल हुए।
2020 – प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड की पहली भारतीय मूल की मंत्री बनीं।
