अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे 2,790 भारतीयों को वापस भेजा: केंद्र
 
                नई दिल्ली{ गहरी खोज }: सरकार ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी से अब तक कम से कम 2,790 भारतीय नागरिक, जो पात्रता मानदंडों पर खरे नहीं उतरे और अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे, भारत लौट आए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने एक साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में यह संख्या साझा की। उन्होंने कहा, “इस वर्ष जनवरी से अब तक लगभग 2,790 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है। वे वहां अवैध रूप से रह रहे थे। हमने उनकी पहचान और नागरिकता की जांच की और वे लौट आए हैं। यह स्थिति 29 अक्टूबर तक की है।” प्रवक्ता से यह भी पूछा गया कि इस वर्ष अब तक कितने भारतीय नागरिकों को ब्रिटेन से वापस भेजा गया है। उन्होंने बताया, “ब्रिटेन की ओर से इस वर्ष लगभग 100 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा गया है, उनकी नागरिकता की विधिवत पुष्टि करने के बाद।”

 
                         
                       
                      