भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं

0
images

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 01 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:-
1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छह को बहिष्कृत कर दिया गया।
1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
1954 – फ़्रांसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
1956 – कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना। भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया। राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना।
1972 – कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1979 – बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ। अजीत जोगी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने।
2003 – इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
2018 – दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण खत्म कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *