दुष्कर्म के प्रयास का आराेपित ताज मोहम्मद मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने से घायल

0
0d9de9a06e1dc2d6af23ce78eb3e70f8

फिरोजाबाद{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जनपद फिराेजाबाद में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने शनिवार को घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास करने वाले आराेपित को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल आराेपित को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।अपर पुलिस अधीक्षक (देहात) अनुज चौधरी ने बताया कि जनपद में “मिशन शक्ति 5.0 अभियान” के तहत महिला सम्बन्धित अपराधों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के क्रम में थाना प्रभारी शिकोहाबाद अनुज कुमार ने थाना पुलिस टीम के साथ आज सुबह क्षेत्र में गश्त के दाैरान सूचना मिलने पर चेकिंग के दाैरान नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित आराेपित ताज मोहम्मद उर्फ कदरुआ पुत्र सफी मोहम्मद निवासी असुआ काे नगला पोहपी रोड पर घेर लिया। पुलिस काे देख दुष्कर्म आराेपित ताज माेहम्मद ने फायरिंग शुरु कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल हालत में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घायल आराेपित के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 1 खोखा कारतूस व 1 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *