खरगे-राहुल-प्रियंका ने इसरो के पूर्व अध्यक्ष कस्तूरीरंगन के निधन पर जताया शोक

0
images (3)

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो)के पूर्व अध्यक्ष पद्म विभूषण डॉ. के कस्तूरीरंगन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री खरगे ने कहा,”इसरो को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले और प्रमुख अंतरिक्ष मिशनों पर काम करने वाले डॉ. कस्तूरीरंगन का निधन वैज्ञानिक समुदाय और राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण में महत्वपूर्ण योगदान दिया और नीति निर्माण से संबंधित विभिन्न पदों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया। हमारी संवेदना उनके परिवार, सहकर्मियों और शिष्यों के साथ हैं।”
श्री गांधी ने कहा, “इसरो के पूर्व अध्यक्ष भारत की अंतरिक्ष प्रगति के महत्वपूर्ण स्तंभ डॉ. कस्तूरीरंगन के निधन से दुखी हूं। उनका दूरदर्शी नेतृत्व विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार, सहकर्मियों और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा, “डॉ. के कस्तूरीरंगन के परिवार और सहकर्मियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम को महत्वपूर्ण रूप से आगे बढ़ाया। विज्ञान और नीति के क्षेत्र में उनका योगदान अमूल्य था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *