Shoba oza

याना : आम के बाग की रखवाली कर रहे किसान की सर्पदंश से दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर
(भरतपुर)। बयाना उपखंड क्षेत्र के गांव नगला बारैठा में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खेत पर काम कर रहे एक किसान की सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक व्याप्त है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय गोपाल पुत्र रामफूल (जाति जाटव) अपने खेत पर बने आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। साथ ही वे वहां अपने पशुओं को भी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद गोपाल की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन राजेश ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में गोपाल को बयाना उप जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरपूर प्रयास किया और उपचार शुरू किया, लेकिन जहर शरीर में फैल जाने के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही है, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप दिया जाएगा। किसान की आकस्मिक मौत से परिजनों का रो-रो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *