₹120 करोड़ का बजट और ₹15 करोड़ की ओपनिंग; ‘भूत बंगला’ के लिए डगर कठिन

0
ackfu3a8_bhoot-bangla_625x300_14_April_26

मुम्बई{ गहरी खोज }:सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की एंट्री के साथ ही बॉक्स ऑफिस का गणित बदल गया है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस हॉरर-कॉमेडी ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 15.75 करोड़ हो गया है, जिसे 120 करोड़ के बजट के हिसाब से एक औसत शुरुआत माना जा रहा है। वहीं, आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ रिलीज के एक महीने बाद भी अपनी धमक बनाए हुए है। फिल्म ने 30वें दिन 2.70 करोड़ रुपये बटोरकर कुल 1105.84 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। दूसरी ओर, अदिवि शेष की ‘डकैत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ की कमाई अब लाखों में सिमटती नजर आ रही है। ‘डकैत’ का आठ दिनों का कुल सफर 29.47 करोड़ तक पहुंच सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *