उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पंजाब के बस दुर्घटना काे लेकर जताया दुख
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक पोस्ट में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
