विदेश मंत्री जयशंकर ने सेंट किट्स-नेविस के विदेश मंत्री से की मुलाकात

0
665977994_930519849759206_6891543963606457622_n

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को नई दिल्ली में सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजि‍ल एल डगलस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमता और आपदा प्रबंधन जैसे मुद्दों पर बात की। डगलस अपने देश में अंतरराष्ट्रीय व्यापार, उद्योग, वाणिज्य और उपभोक्ता मामले, आर्थिक विकास और निवेश के मंत्री भी हैं। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “मंगलवार को सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डॉ. डेनजि‍ल एल डगलस की मेजबानी करके खुशी हुई। हमने विकास परियोजनाओं, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल क्षमताओं और आपदा प्रबंधन पर चर्चा की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत अच्छी रही।”
डगलस रविवार को चंडीगढ़ में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद नई दिल्ली पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि उनकी यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने और सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है।
जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “सेंट किट्स और नेविस के विदेश मंत्री डेनजि‍ल एल डगलस का नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत है। यह दौरा हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करेगा और सहयोग को बढ़ाएगा। इस दौरान भारत में सेंट किट्स और नेविस के हाई कमीशन का उद्घाटन भी होगा।”
सेंट किट्स एंड नेविस और भारत के बीच दोस्ताना और अच्छे संबंध रहे हैं। जुलाई 2007 में, भारत और सेंट किट्स एंड नेविस ने ब्यूरोक्रेटिक लेवल पर फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन के सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर साइन किए थे। भारत एक कॉमनवेल्थ देश है, इसलिए इसके नागरिकों को सेंट किट्स एंड नेविस में आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। एमईए के अनुसार, सेंट किट्स एंड नेविस आमतौर पर इंटरनेशनल मंचों पर भारत के रुख का समर्थन करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *