एक इंसान के अहम ने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाला : सुनील लहरी

0
images (1)

मुंबई{ गहरी खोज }: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील लहरी अक्सर देश-दुनिया की घटनाओं पर अपनी राय साझा करते रहते हैं। सोमवार को उन्होंने कुछ ऐसा ही करते हुए खास वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने दुनिया में चल रही उथल-पुथल पर विचार शेयर किए।
वीडियो में सुनील कहते हैं, “नमस्ते दोस्तों, आप लोग देख रहे हैं कि एक व्यक्ति के गलत फैसले ने पूरी दुनिया को मुसीबत में डाल दिया। अब हालात इतने बुरे हैं कि अगर कोई व्यक्ति पीछे हटे, तो उसके देश को करोड़ों डॉलर का भारी नुकसान झेलना पड़ेगा और उसे मजबूरन समझौता करना पड़ेगा। वहीं, अगर वह आगे बढ़ता रहता है, तब भी उसे करोड़ों डॉलर नुकसान ही उठाना पड़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान स्थिति यह है कि न तो हम आगे बढ़ सकते हैं और न ही पीछे हट सकते हैं। दोनों तरफ नुकसान ही नुकसान है। ऐसे में मेरा मानना है कि ईगो नाम की चीज होनी भी नहीं चाहिए। कोई भी फैसला लेने से पहले कम से कम हजार बार सोचना चाहिए। क्योंकि एक छोटा-सा गलत फैसला बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।”
अभिनेता ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा, “भगवान से बस यही प्रार्थना है कि सब कुछ जल्द ही शांत हो जाए और हर कोई जागरूक रहे। खुश, स्वस्थ और सुरक्षित रहे क्योंकि हालात बहुत खराब हैं। कुछ भी हो सकता है।”अभिनेता ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “एक इंसान का अहम और पूरी दुनिया पर राज करने का सपना, पूरी दुनिया और खुद के देश के लिए मुसीबत का कारण बनता है।” सुनील लहरी रामानंद सागर के मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में लक्ष्मण के किरदार से दर्शकों के दिलों में बसे हैं। वह आज भी अपने संदेशों से लोगों को प्रेरित करते हैं। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वे कमेंट सेक्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *