असम की वर्तमान सरकार महिलाओं की प्रगति नहीं चाहती : प्रियंका गांधी

0
q2fglc1s_priyanka-gandhi-vadra_295x200_22_March_21

डिब्रूगढ़{ गहरी खोज }: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को असम की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती और महिला सशक्तिकरण की योजनाएं भी जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हैं।
नाजीरा के मेकिपुर पूजा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अरुणोदय’ जैसी योजनाएं वास्तव में महिलाओं को कोई ठोस लाभ नहीं पहुंचा पाई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के बावजूद राज्य की महिलाएं अब भी कई समस्याओं से जूझ रही हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार देवव्रत सैकिया के समर्थन में नाजीरा में प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने खोवांग में असम जातीय परिषद (एजेपी) नेता लुरिनज्योति गोगोई और टिंगखोंग में कांग्रेस उम्मीदवार बिपुल गोगोई के पक्ष में भी चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। चाय बागान श्रमिकों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मजदूरी आज तक नहीं बढ़ाई गई है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है और पूरे शासनकाल में भ्रष्टाचार ही देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले उनके इन बयानों से राज्य की राजनीति और गर्मा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *