मुख्यमंत्री योगी की माँ के लिए अशब्द बाेलने वाले मौलाना बिहार से गिरफ्तार

0
6d69c41cb6b7c441f68eff34c3e72143

बहराइच{ गहरी खोज } : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के लिए अशब्द कहने वाले मौलाना अब्दुल सालिम को यूपी एसटीएफ ने बिहार से गिरफ्तार किया है। बहराइच जिले की कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है।
देवीपाटन मण्डल आईजी अमित पाठक ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों सोाशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें बिहार के जनपद अररिया निवासी मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। इस संबंध में बलरापुर और बहराइच जिले में मुकदमा दर्ज किया गया था। यूपी एसटीएफ इकाई की गोरखपुर टीम ने आरोपित मौलाना को बिहार से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए बहराइच लाया गया। इसके बाद कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में बिहार राज्य के अमौर विधानसभा के एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि यूपी एसटीएफ ने मौलाना को सोमवार बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार किया था। मौलाना के खिलाफ विहिप विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एपी सिंह ने 8 मार्च को नगर कोतवाली बहराइच में मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिलाध्यक्ष का आरोप था कि मौलाना ने रमजान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र भाषाशैली का प्रयोग किया था। मौलाना का उद्देश्य समाज में अलगाव पैदा करना, दंगा भड़काना एवं कानून व्यवस्था को तार-तार करना था। उसका वीडियो वायरल होने के बाद तमाम हिंदू संगठन के लोग मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
आरोपित अब्दुल सालिम कासमी ने कहा कि मैं स्वीकारा कर रहा हूं कि 5 मई 2024 में भागलपुर जिले के एक बस्ती में आयोजित एक कार्यक्रम में वह उपस्थित था। इस दौरान उसने एक स्पीच दी, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री की माता के लिए कुछ अशब्द निकले, जो नहीं कहना चाहिए था। मैं अपनी इस गलती के लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं कि आयंदा ऐसी गलती नहीं होगी। मैं लोगों को यह पैगाम देना चाहता हूं कि अपनी तकरीरों में यहां स्पीच में ऐसी बातें न बोले जो किसी धर्म को नुकसान पहुंचे। मैं मुख्यमंत्री से भी माफी मांगता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *