पिंक कार्ड पर फैलाई जा रही गलतफहमी, राजनीतिक साजिश का हिस्सा: सीएम रेखा गुप्ता

0
202603313728140

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं को लिए जारी पिंक कार्ड को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इसके साथ ही इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। रेखा गुप्ता ने जारी वीडियो संदेश में कहा, “दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों, कुछ राजनेता राजनीतिक दुष्प्रचार के जरिए यह झूठा दावा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि दिल्ली की महिलाओं के लिए बना पिंक कार्ड तब काम नहीं करता, जब आप एक बस में सफर करें, उसे एक बार टैप करें, उतरें और दूसरी बस में चढ़ें। यह पूरी तरह गलत और झूठा है।
मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, आपका पिंक कार्ड बिल्कुल सही काम करता है।” रेखा गुप्ता ने कहा, “ये अफवाह इसलिए फैलाई जा रही है क्योंकि डीटीसी की बसों में रोजाना 45 लाख लोग यात्रा करते हैं। इसमें से 20 लाख दिल्ली की बहनें यात्रा करती हैं। इसका भुगतान दिल्ली सरकार करती थी। पहले इस भुगतान का कोई हिसाब नहीं रखा जाता था।
बेहिसाब बिल बनाकर लूट की जाती थी।” रेखा गुप्ता ने कहा, पिंक कार्ड का फायदा ये है कि आप जितना भी बार बस में जाएंगी-आएंगी, उसके खर्चे का सही हिसाब-किताब नोट हो जाएगा और उसके लिए जो सरकार को पैसा देना है, वह बिना किसी करप्शन के बिना किसी निजी लाभ के दिया जाएगा।
अब जो लोग चाहते हैं कि ये खर्चा बिना बात के किसी निजी व्यक्ति को लाभ मिलता रहे, वो नहीं हो रहा है, इसलिए लोगों को तकलीफ हो रही है। ये पिंक कार्ड अभी आसानी से बन रहे हैं। अगले तीन महीने तक बनते रहेंगे। किसी लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा दिन में कितनी बार भी किसी समय बस में यात्रा करने पर कोई पैसा नहीं लगेगा। दिल्ली की बहनों के साथ आपकी ये मुख्यमंत्री हमेशा रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *