इंडिगो ने शुरू कीं कोलकाता और शंघाई के बीच रोजाना सीधी उड़ानें

0
dadde415f30c6a7cd7d904e18f02bb9f

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: देश की बजट एयरलाइन इंडिगो ने कोलकाता और चीन की शंघाई के बीच रोजाना सीधी उड़ानें शुरू की हैं। यह कोलकाता से चीन के लिए दूसरी सीधी उड़ान है, जो भारत और चीन के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी। इंडिगो ने सोमवार को जारी एक बयान में बताया कि उसने बीते 29 मार्च से कोलकाता और शंघाई के बीच रोजाना नॉन-स्टॉप फ्लाइट शुरू की है। इससे उसका अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और बढ़ा है और भारत और चीन के बीच हवाई संपर्क भी मजबूत हुआ है। कंपनी ने कहा कि इस रूट पर एयरलाइन ए320नियो विमान का इस्तेमाल करेगी, ताकि दोनों देशों के बीच बिजनेस और घूमने-फिरने के लिए बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।
कंपनी की यह नई सर्विस चीन में इंडिगो के हालिया विस्तार में एक और कदम है। इससे पहले कोलकाता-गु ग्वांगझू फ्लाइट्स फिर से शुरू हुई थीं और दिल्ली से भी ऑपरेशन शुरू किए गए थे। इस नई सर्विस के जुड़ने के साथ एयरलाइन अब चीन के लिए हर हफ़्ते 21 उड़ानों का संचालन करती है।
एयरलाइन ने कहा कि अपने नेटवर्क में शंघाई को जोड़ने के साथ इंडिगो यात्रा के विकल्पों को बढ़ाना जारी रखे हुए है और दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच व्यापार और पर्यटन की बढ़ती मांग को पूरा कर रहा है। इसके अलावा अब दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, जयपुर, भुवनेश्वर सहित कई भारतीय शहर, कोलकाता के रास्ते शंघाई से आसानी से जुड़ सकेंगे।
इंडिगो के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, हमें कोलकाता और शंघाई के बीच अपनी रोजाना, सीधी उड़ानें शुरू करते हुए खुशी हो रही है, जिससे भारत और पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कोलकाता (सीसीयू) से यें उड़ान (6E 1709) रात 21:45 बजे निकलकर अगली सुबह 04:40 बजे शंघाई (पीवीजी) पहुंचेगी। वापसी की उड़ान (6E 1710) सुबह 05:40 बजे शंघाई से निकलकर 09:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
एयलाइन ने कहा कि ग्राहक इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goIndiGo.in, मोबाइल ऐप या अधिकृत ट्रैवल पार्टनर के माध्यम से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं और बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, वे अपनी पसंद के अनुसार ऑफर चुनकर अपने यात्रा अनुभव को और भी खास बना सकते हैं। इनमें अपफ्रंट और फ्लेक्सी जैसे विकल्प भी शामिल हैं, जो सबसे अच्छी कीमत, आरामदायक सीटें, मुफ़्त स्नैक्स और बिना किसी परेशानी के कैंसलेशन की सुविधा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *