देशभर में रामनवमी की धूम, योगी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

0
full49254

अयोध्या { गहरी खोज }: धर्म, सत्य और मर्यादा के प्रतीक प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव रामनवमी पर देशभर में उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर देशवासियों को रामनवमी की बधाई दी। उन्होंने प्रभु श्री राम की कृपा सभी पर बनी रहने की कामना करते हुए कहा कि हर घर में प्रेम, सौहार्द और संस्कार का विस्तार हो।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु श्री राम भारतीय चेतना के आदर्श हैं, जिनमें करुणा और कर्तव्य का अद्भुत संतुलन है। उन्होंने कहा कि रामनवमी हमें सत्य, करुणा और समरसता को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रामनवमी पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान राम का जीवन पूरी मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने इसे प्रेम, सहनशीलता, त्याग और मर्यादा का प्रतीक बताया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन संयम, समर्पण और मूल्यों पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी साहस और धर्म का पालन करना ही राम के जीवन का संदेश है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम का जीवन सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रभु श्री राम से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *