रामनवमी पर पूरे दिन खुलेगा श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

0
5a8cbbdc81110385748cdc6540184e58

अयोध्या{ गहरी खोज }: रामनवमी के अवसर पर रामनगरी अयाेध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर 27 मार्च को पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा। सुबह 6:30 बजे से अनुष्ठान शुरू होकर 11:00 बजे तक चलेंगे। इस दिन कपाट बंद नहीं किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला के मस्तक पर “सूर्य तिलक” का दिव्य दृश्य दिखाई देगा। पूरे आयोजन का लाइव प्रसारण एलईडी स्क्रीन के जरिए किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के लोग भी दर्शन कर सकें। भगवान रामलला को लगभग छह क्विंटल पंजीरी व 56 भोग का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि मंदिर परिसर में लगातार बधाई गान का आयोजन होगा और राम परिवार के दरबार में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन मार्ग पर मैट, छाया और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी, साथ ही फूल बंगला झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। शाम को मंदिर का शिखर भव्य फसाड लाइटिंग से जगमगा उठेगा, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से भर जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *