असम के चुनाव में भाजपा ने महिलाओं को दिया काफी प्रतिनिधित्व : रूपाली लंगथासा

0
202603203714366

हाफलोंग{ गहरी खोज }: असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने गुरुवार को 88 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। पार्टी से टिकट मिलने के बाद उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाफलोंग से भाजपा उम्मीदवार रूपाली लंगथासा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में केंद्र, राज्य या जिला स्तर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण स्थान दिया जाना बहुत ही सकारात्मक पहल है।
रूपाली लंगथासा ने कहा कि पहले महिलाओं को अक्सर टिकट या पार्टी में पद नहीं दिए जाते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिलीप सैकिया, हिमंता बिस्वा शर्मा और अन्य सहित हमारे राष्ट्रीय व राज्य नेतृत्व के प्रयासों से महिलाओं को काफी अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। भाजपा उम्मीदवार किशोर नाथ ने कहा कि सबसे पहले मैं असम में भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।
मैं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया को धन्यवाद देना चाहता हूं और उन्हें तथा पार्टी नेतृत्व को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर भाजपा उम्मीदवार दीप्लू रंजन शर्मा ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का साधारण सदस्य हूं। हम जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं और यही भाजपा की विशेषता है कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं पर भरोसा रखती है। मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, हमारे राष्ट्रीय नेताओं और सभी पार्टी पदाधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। रंगनाडी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ऋषिराज हजारिका ने कहा कि यह एक नवगठित विधानसभा क्षेत्र है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में टिकट दिया है। आने वाले समय में हम पार्टी द्वारा हम सभी पर जताए गए भरोसे को पूरा करने के लिए काम करेंगे। हम युवाओं और विकास पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। बता दें कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे जबकि भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर आए प्रद्युत बोरदोलोई को भी टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *