उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइल दौरे पर गाजा में ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे: प्रियंका गांधी

0
full46837

नई दिल्ली{ गहरी खोज } :कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे से पहले बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इजराइली संसद को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के ‘नरसंहार’ का उल्लेख करेंगे तथा उनके लिए न्याय की मांग करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को दो दिवसीय यात्रा पर इजराइल जा रहे हैं जहां वह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के साथ ही इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”मुझे आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी अपनी आगामी इजराइल यात्रा पर नेसेट को संबोधित करते हुए गाजा में हजारों निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के नरसंहार का उल्लेख करेंगे और उनके लिए न्याय की मांग करेंगे।” उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत अपने पूरे इतिहास में जो सही है, उसके लिए खड़ा रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, ”हमें दुनिया को सत्य, शांति और न्याय की रोशनी दिखाते रहना होगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *