विजय-रश्मिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स, जानें कार्ड के अलावा क्या है खास?

0
images

मुम्बई{ गहरी खोज }:रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें इन दिनों बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी शादी में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। हाल ही में विजय देवरकोंडा के सजे हुए घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वहीं वेडिंग कार्ट की भी एक झलक सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब दोनों की शादी के वेडिंग कार्ड से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। दोनों ने एक बॉक्स में वेडिंग इन्विटेशन भेजा है। अब इस बॉक्स का एक वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि बॉक्स के अंदर क्या गिफ्ट्स हैं?
ऐसा बताया जा रहा है कि विजय और रश्मिका का वेडिंग इन्विनेशन पारंपरिक कार्डों के बजाय एक प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स वाला है। इसमें कपल से जुड़ी चीजें शामिल हैं। अब इस प्रीमियम गिफ्ट बॉक्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे पता चलता है कि इस बॉक्स के अंदर क्या-क्या है।सबसे खास है नेशनल क्रश नाम का परफ्यूम, जो रश्मिका मंदाना के मशहूर टाइटल से प्रेरित है और उनके हाल ही में लॉन्च हुए परफ्यूम ब्रांड को समर्पित है। बॉक्स में हैंड क्रीम और फुट क्रीम भी शामिल हैं। एक और पर्सनल टच देते हुए विजय देवरकोंडा के कपड़ों के ब्रांड से जुड़ी रॉडी टी-शर्ट भी शामिल है। इतना ही नहीं इस बॉक्स में काजू और मिठाई का एक डिब्बा भी शामिल है।
इससे पहले पिछले दिनों दोनों की शादी का इन्विटेशन कार्ड भी वायरल हुआ था। जिससे यह पता चला था कि 26 फरवरी को दोनों शादी करने वाले हैं। जबकि कार्ड में 4 मार्च को दोनों के रिसेप्शन के बारे में भी जानकारी थी। खबरों के मुताबिक, रिसेप्शन में फिल्म जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।बताया जा रहा है कि दोनों ने मीडिया की मौजूदगी के बिना एक निजी समारोह आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं खबरें हैं कि शादी को प्राइवेट रखते हुए नो मोबाइल फोन पॉलिसी को भी लागू किया गया है। यानी कोई अतिथि पार्टी में फोन लेकर नहीं जा सकता। रश्मिका और विजय मीडियाकर्मियों के लिए लंच का आयोजन करने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में अभी तक इस जोड़े या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
फिलहाल अभी तक कपल या उनके परिवार की ओर से शादी को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। लेकिन अब जैसे-जैसे जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं, उससे ऐसा लगता है कि दोनों की शादी में अब एक हफ्ते का ही समय बाकी रह गया है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की मुलाकात 2018 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *