सेशेल्स के उपराष्ट्रपति और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नई दिल्ली पहुंचे

0
cfd27f8c83fca7d85e4954f81df7b005

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन पिल्ले और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए बुधवार को भारत पहुंच गए। केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री रामगुलाम और सेशेल्स के उपराष्ट्रपति सेबेस्टियन एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि एक करीबी और दीर्घकालिक समुद्री साझेदार सेशेल्स के रुप में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति भारत-एआई इम्पैक्ट समिट में संयुक्त द्विपक्षीय वर्ष के चल रहे आयोजनों को और गति देगी। डिजिटल सहयोग भारत और मॉरीशस उन्नत रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है, जो लोगों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर आधारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *