रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला, पुलिस सुरक्षा बढ़ी

0
d9a6f1347f25191765c7d6aa64bd7ad2

मुंबई { गहरी खोज }: मुंबई में बॉलीवुड की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग की घटना के कुछ दिनों बाद अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला है। अज्ञात नंबर से आए इस मैसेज में कहा गया कि अगर उन्होंने ‘हरकतें बंद नहीं कीं’ तो उनका हाल भी रोहित शेट्टी जैसा होगा। रणवीर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, वॉइस नोट को सुरक्षित रखा और फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच घर पर ही हैं।
सूत्रों के अनुसार, वॉइस नोट में हिंदी-मराठी मिश्रित भाषा का इस्तेमाल हुआ है और आवाज किसी बाहरी व्यक्ति की प्रतीत हो रही है। मामले को गंभीर मानते हुए मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स, वॉइस सैंपल और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए धमकी देने वाले तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
जांच एजेंसियों को आशंका है कि यह धमकी रोहित शेट्टी फायरिंग केस से जुड़ी हो सकती है। उस मामले में कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि मुख्य शूटर अभी फरार है और उसके सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग का जिक्र सामने आया था। पुलिस को शक है कि रणवीर और रोहित के बीच फिल्मों का पेशेवर जुड़ाव, खासकर एक्शन और गैंगस्टर थीम वाली फिल्मों के कारण, दोनों को एक ही सर्कल से निशाना बनाया गया हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *