बरसाती पानी के गढ्‌ढे में विवाहिता और मासूम बेटे का शव, आत्महत्या की आशंका

0
fc4931043474639a0493d07c93474f62

चित्तौड़गढ़{ गहरी खोज }: कपासन के अम्बेनगर निवासी एक विवाहिता का शव रंडियारड़ी रोड पर बरसाती गढ्‌ढे में मिलने पर सनसनी फैल गई। महिला का शव मिलने के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस की मौजूदगी में सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह राजमार्ग के निकट अम्बे नगर में ससुराल के अावास से विवाहिता ममता प्रजापत मंदिर जाने की कहकर निकली थी, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुुरु की और गुमशुदगी शुक्रवार को थाने में दर्ज कराई गई। आज सुबह किसी राहगीर ने बच्चे का शव बरसाती गढ्‌ढे में तैरता दिखाई देने की सूचना दी जिस पर एएसआई महेन्द्र कुमार जाप्ते के साथ पहुंचे और एक साल के बच्चे का शव पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन विवाहिता का पता नहीं लगा। मौके पर चप्पल और रूमाल आदि दिखाई देने पर विवाहिता के पानी में ही डूबने की संभावनाओं के चलते चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफंेस की टीम को बुलाया गया। दोपहर एक बजे सिविल डिफेंस की टीम ने पानी की गहराई में से ममता प्रजापत के शव को रेस्क्यू कर लिया कपासन उपजिला अस्पताल ले जाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव, थानाधिकारी सुनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
गढ्ढे में शव मिलने के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और ममता प्रतापत के रिश्तेदार भी मौके पर आ गए। शव निकलने पर कोहराम मच गया और रोना-धोना शुरु हो गया। प्रथम दृष्टया विवाहिता द्वारा मासूम बेटे के साथ पानी में कूद कर आत्महत्या करना माना जा रहा है। पुलिस कारणों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *