मेडिटेशन करने का सही समय क्या है? रोज इतनी देर मेडिटेट करने से मिल सकते हैं सबसे ज्यादा फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: क्या आपको भी यही लगता है कि मेडिटेशन सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि मेडिटेशन आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचाना चाहते हैं, तो आपको हर रोज सही समय पर और सही तरीके से मेडिटेशन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेना चाहिए।
मेडिटेशन का सही समय- मेडिटेशन यानी ध्यान करने का सबसे सही समय सुबह का समय होता है। पुराने जमाने से ही सुबह के समय ही ध्यान करने की सलाह दी जाती रही है। दिन भर मन को शांत रखने के लिए और फ्रेश महसूस करने के लिए अपनी सुबह की शुरुआत मेडिटेशन से करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉर्निंग रूटीन में मेडिटेशन करने से फोकस भी बढ़ता है।
कितनी देर करना फायदेमंद- अगर आप मेडिटेशन की शुरुआत कर रहे हैं, तो 5 से 10 मिनट ध्यान करने से शुरू कीजिए। धीरे-धीरे करके जब आपको इतनी देर बैठने की आदत हो जाए, तब आप 20 मिनट तक मेडिटेट करना शुरू कर सकते हैं। हर रोज 20-30 मिनट मेडिटेट करें और आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। ध्यान की मदद से मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ काफी हद तक सुधर सकती है।
गौर करने वाली बात- सुबह का समय मेडिटेशन के लिए इसलिए भी परफेक्ट माना जाता है क्योंकि सुबह का वातावरण शांत होता है जिसके कारण ध्यान करने में आसानी होती है। हालांकि, अगर आपको दिन भर बहुत ज्यादा तनाव महसूस होता रहा है, तो आप शाम के समय या फिर रात में सोने से पहले भी मेडिटेट कर सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए मेडिटेशन के नियम को न तोड़ें।
