दिल्ली पहुंचे पुतिन, मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत

0
T20251204198628

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन के 23वीं भारत-रूस शिखर बैठक में शामिल होने के लिए आज शाम यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रोटोकॉल को छोड़ कर स्वयं हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मोदी करीब पौने सात बजे ही पालम वायुसैनिक अड‍्डे पर पहुंच गये थे। लगभग सात बजे पुतिन का विमान उतरा। इसके करीब सात बजकर बीस मिनट पर पुतिन विमान से उतरे। दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फिर गले मिले। हवाई अड्डे पर इस मौके पर भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव, रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार, दोनों देशों के वरिष्ठ राजनयिक एवं सैन्य अधिकारी मौजूद थे। पुतिन ने सबसे हाथ मिलाया। इसके बाद मोदी के साथ भारतीय कलाकारों के एक दल का स्वागत नृत्य का आनंद उठाया।
इसके बाद दोनों नेता एक साथ एक विशेष रूप से तैयार कार में एक साथ बैठकर सात लोक कल्याण मार्ग स्थिति प्रधानमंत्री निवास के लिए रवाना हो गये। जहां दोनों नेताओं के बीच एकांत में वार्ता होगी। मोदी ने पुतिन के सम्मान में एक निजी भोज का भी आयोजन किया है।
भारत एवं रूस के बीच 23वीं शिखर बैठक कल हैदराबाद हाउस में 11 बजकर 50 मिनट पर होगी। दोनों नेता भारत रूस बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। पुतिन कल रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वाराआयोजित राजकीय भोज में शामिल होने के बाद स्वदेश लौट जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *