कैसे की जाती है बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज, जिसे करने से तुरंत दूर भाग जाता है तनाव
लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: क्या आपको भी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बहुत ज्यादा तनाव होता है? अगर हां, तो आपको स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए वरना आप एंग्जायटी, पैनिक अटैक या फिर डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में भी आ सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिसकी प्रैक्टिस करके आप तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज का नाम है बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज।
बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज- आइए बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के तरीके के बारे में जानते हैं। बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए सबसे पहले आपको 4 सेकंड तक धीरे-धीरे गहरी सांस लेनी है। इसके बाद आपको 4 सेकंड तक अपनी सांस को रोककर रखना है। आखिर में 4 सेकंड तक ही आपको अपनी सांस छोड़नी है। इस तरीके से बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज की जाती है। हर रोज बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके देखिए और आपको खुद-ब-खुद ही पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद- बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज आपकी मेंटल हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। अगर आप तनाव को कम करना चाहते हैं, तो बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज की मदद ले सकते हैं। जब तक आपको राहत महसूस न हो, आप बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज को रिपीट कर सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों के अंदर आपका सारा का सारा तनाव रिलीज हो जाएगा। आप सुबह उठते ही या फिर रात में सोते समय बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
गौर करने वाली बात- बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करते समय आपको अपना सारा फोकस अपनी सांस पर रखना है। सांस लेते समय या फिर सांस रोकते समय या फिर सांस छोड़ते समय, पूरे टाइम आपका ध्यान सिर्फ सांसों पर होना चाहिए। आपको बता दें कि रेगुलरली बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से तनाव पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है। स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को अक्सर बॉक्स ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है।
