उपराष्ट्रपति और दिल्ली की मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में किए दर्शन

0
149d98e5dd8dac9e9a36087373a4c110

नई दिल्ली { गहरी खोज }: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज यहां के गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में दर्शन किए। उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट में यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही पावन स्थल है जहां धर्म, मानवता और आस्था की रक्षा के लिए परम त्याग करने वाले श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया था। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब का अद्वितीय संदेश हमें निरंतर प्रेरित करता है कि हम सत्य के लिए अडिग रहें, अत्याचार के विरुद्ध निर्भीक होकर खड़े हों और प्रत्येक मानव के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की यह भूमि सेवा, बलिदान और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत साक्षी है। इस मौके पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा समेत सिख समुदाय के कई गण्यमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *