भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती मोदी ने किया नमन
नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी 150वीं जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि इस दिन को आधिकारिक तौर पर ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के इतिहास में आदिवासी समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान करता है श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर स्वतंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसा मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका और देश की आदिवासी विरासत की रक्षा के उनके प्रयासों का उल्लेख किया है।
