धनतेरस पर यम दीपक कब जलाएं, जान लें यम दीपम जलाने का मुहूर्त, विधि और नियम

0
yam-deep

धर्म { गहरी खोज } :हर साल धनतेरस के दिन एक दीपक मृत्यु के देवता यमराज के लिए घर के बाहर जलाया जाता है। इस अनुष्ठान को यम दीपम के नाम से जाना जाता है। कहते हैं यमराज के लिए दीपदान करने से परिवार के सदस्यों पर अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता। बता दें ये दीपक धनतेरस की शाम को सूर्यास्त के बाद घर के बाहर जलाया जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक की बाती का मुंह दक्षिण दिशा की तरफ रहे। चलिए आपको बताते हैं यम दीपक जलाने की विधि और मुहूर्त।

यम दीपक कब जलाएं 2025
यम दीपक 18 अक्टूबर 2025 को जलाएं। इस दिन धनतेरस है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार धनतेरस के दिन यम का दीपक जरूर जलाना चाहिए क्योंकि इससे अकाल मृत्यु का खतरा नहीं रहता।

यम दीपक जलाने का समय 2025
18 अक्टूबर 2025 को यम दीपक जलाने का समय शाम 05:48 से 07:04 बजे तक रहेगा।

यम दीपक किस दिशा में जलाना चाहिए
यम दीपक दक्षिण दिशा की तरफ जलाना चाहिए क्योंकि ये यमराज की दिशा मानी जाती है।

यम दीपक कैसे जलाएं
यम के नाम दीपदान करने के लिए मिट्टी का एक बड़ा और चौमुखा दीपक लें। इसमें चार बत्तियां लगाएं और सरसों का तेल डाल लें। फिर शाम को प्रदोष काल के समय दक्षिण दिशा की तरफ इस दीपक को जलाएं। दीपक जलाते समय नीचे दिए गए मंत्र को बोलें।

यम दीपक जलाने का मंत्र
मृत्युना पाशदण्डाभ्यां कालेन श्यामया सह | त्रयोदश्यां दीपदानात् सूर्यजः प्रीयतां मम ||

यम दीपक क्यों जलाते हैं
कहते हैं यम देवता के निमित्त दीपक जलाने से जीवन में किसी प्रकार का भय नहीं रहता। साथ ही जो भी परेशानियां होती हैं, उनसे भी छुटकारा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *