मुख्यमंत्री ने कालिंदी कुंज में यमुना के स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया, छठ की तैयारियां युद्धस्तर पर

0
a3ceb78a60c4dfcc17247c733c88b994

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कालिंदी कुंज पहुंचकर यमुना के स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के भव्य आयोजन के लिए सरकार युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि स्वच्छ यमुना, घाटों पर साफ-सफाई और छठव्रतियों के लिए बेहतरीन सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टीम दिल्ली दिन-रात कार्यरत है। अधिकारियों के साथ पूरे प्रबंध की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के निरंतर प्रयासों से यमुना फिर से स्वच्छ, निर्मल और अविरल धारा में लौट रही है। नालों को टैप करने, एसटीपी लगाने और प्रदूषण नियंत्रित करने जैसे ठोस कदमों से जल की गुणवत्ता निरंतर बेहतर हो रही है। इस वर्ष छठ पर्व पर जब श्रद्धालु स्वच्छ यमुना में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे, तो वह दृश्य आस्था, परंपरा और पर्यावरण के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से पांच महीने में यमुना को स्वच्छ करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। पिछली सरकार को भी केंद्र सरकार ने अमृत योजना एक और दो के माध्यम से सहयोग दिया, लेकिन उन्होंने यमुना सफाई के लिए कुछ नहीं किया। आज वह लोग यमुना पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना से हजारों टन जलकुंभी निकाली है। आज यमुना स्वच्छ है और दिल्ली सरकार इसके दोनों किनारों पर भव्य छठ का आयोजन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *