मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को किया नमन

देहरादून{ गहरी खोज }: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री काे उनकी जयंती पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक बताया और लालबहादुर शास्त्री काे सादगी की प्रतिमूर्ति कहा।
शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर दाेनाें के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के लिए जो किया, उसके लिए देश सदा उनकी ऋणी रहेगा। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करूणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री काे उनकी जयंती पर स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। उन्हाेंने कहा कि लालबहादुर शास्त्री के सादगी के प्रतिमूर्ति थे और उनका जीवन आचरण आज के परिपेक्ष्य में और अधिक प्रासंगिक है।
मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क, देहरादून में राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने सत्यन का जीवन दर्शन आज भी समाज को नई दिशा देने वाला है। मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से गांधीजी के विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधीजी की प्रेरणा से ही हमें स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और सादगी का संदेश मिलता है, जो राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है।