लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और रूपा ने आठ माह में पचास हजार किलोमीटर की समुद्री यात्रा तय की

0
new-delhi-feb-15-ani-lt-cdr-dilna-k-and-lt-cdr-roopa-pose-for-a-selfie-as-th-

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }:लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा समुद्री मार्ग के जरिये कई देशों की यात्रा पूरी करने वाली पहली भारतीय महिलायें हैं।
लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. केरल के कोझिकोड के परम्बिल कडावु गांव की रहने वाली हैं। दिलना के पिता दिवंगत टी. देवदास भी पूर्व सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके पति लेफ्टिनेंट कमांडर धनेश कुमार भी नौसेना अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना को 2014 में लॉजिस्टिक्स अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह एनसीसी कैडेट भी रहीं हैं।
वहीं, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अलागिरिसामी पुडुचेरी की मूल निवासी हैं। इनके पिता अलागिरिसामी जीपी वायु सेना में पायलट रहे हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा 2017 में नौसेना के आयुध कैडर में शामिल हुयी थीं।
दोनों अधिकारियों की नाविका सागर परियोजना के दूसरे चरण की यात्रा दो अक्टूबर 2024 से गोवा से शुरू हुई जो 29 मई 2025 को समाप्त हुई थी। इस यात्रा में 238 दिन लगे और इस जहाज पर सिर्फ दो महिला अधिकारी ही मौजूद थीं। दोनों ने करीब आठ माह में 50 हजार किलोमीटर की समुद्री यात्रा तय की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात की 126 वीं कड़ी में देश को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने नवरात्र में देवी स्वरूपा शक्ति की उपासना का उदाहरण देते हुए नौसेना की दो जांबाज अधिकारियों की आठ महीने तक समुद्री यात्रा को अद्भुत शौर्य का प्रदर्शन बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *