यमुना के बढ़ते जलस्तर से बागपत में अलर्ट, डीएम ने बांध देखा

0
06be4a95993d16e865bb4f56c2a595d9

बागपत { गहरी खोज }:दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बागपत में भी अलर्ट कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने यमुना के जल स्तर और बांध का निरीक्षण किया गया। बाढ़ नियंत्रण की समीक्षा की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को खेकड़ा तहसील के अंतर्गत यमुना नदी के अलीपुर तथा काठा तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण कर नदी के बढ़ते जलस्तर की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहते हुए तटबंधों की निरंतर निगरानी करने और आवश्यकतानुसार तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तटबंधों की मज़बूती, संभावित रिसाव के बिंदुओं तथा बाढ़ सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जलस्तर वृद्धि के अनुरूप समस्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। बाढ़ चौकी लगातार क्रियाशील रहें। बता दें कि अलीपुर तटबंध पर यमुना का जलस्तर 209.65 मीटर दर्ज किया गया है जिसके दृष्टिगत जिले में 12 बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं, जहां कर्मचारियों को चौकसी के साथ तैनात किया गया है। प्रशासन लगातार हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की स्थिति पर नज़र रख रहा है, जिससे यमुना के जलस्तर में और वृद्धि की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, उपजिलाधिकारी खेकड़ा निकेत वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *