सूरत कपड़ा बाज़ार में अब तेजी का माहौल, धार्मिक वस्त्रों के साथ अन्य कपड़ों की बढ़ी मांग

गणेश उत्सव, नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख पर्वों के अलावा दीपावली को लेकर भी देशभर से बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलने शुरू हो गए
सूरत { गहरी खोज } : सूरत देशभर में त्योहारों का आगाज़ होते ही सूरत के कपड़ा बाजारों में रौनक लौट आई है। शहर के कपड़ा व्यापारी हरीश लालवाणी ने लोकतेज से बातचीत में बताया कि इस बार धार्मिक कपड़ों की मांग पिछले साल की तुलना में उल्लेखनीय रूप से बढ़ी है। सूरत व्यापार उन्होंने बताया कि विशेषकर मखमल, नेट और कढ़ाई वाले डिजाइन के परिधानों के साथ-साथ अन्य कपड़ों की भी अच्छी मांग बनी हुई है। गणेश उत्सव, नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे प्रमुख पर्वों के अलावा दीपावली को लेकर भी देशभर से बड़े पैमाने पर ऑर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश से गणेश उत्सव के लिए विशेष रूप से बड़ी संख्या में ऑर्डर आ रहे हैं।
व्यापारियों के अनुसार, इस समय भगवान की मूर्तियों के लिए वस्त्र, मूर्तियों के पीछे सजाने वाले पर्दे और अन्य धार्मिक परिधानों की भारी मांग है। अगस्त से त्योहारों की शुरुआत के साथ कपड़ा उद्योग में तेजी का दौर लौट आया है। उन्होने बताया कि लंबे समय तक मंदी का दौर झेलने के बाद अब त्योहारों की तैयारियों ने बाजार को नई ऊर्जा और संजीवनी दी है,और अब यह ऊर्जा दीपावली पर्व तक कपड़ा व्यापार में तेजी रहेगी।