हवलदार संजय सिंह पुष्पवाण को मरणोपरांत डैग हैमरस्कॉल्ड पदक से सम्मान

-बलिदानी के पिता व पत्नी ने ग्रहण किया डैग हैमरस्काॅल्ड पदक
रुद्रप्रयाग{ गहरी खोज }: उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील के किमाणा गांव निवासी व 11वीं गढ़वाल राइफल के हवलदार संजय सिंह पुष्पवाण को मरणोपरांत डैग हैमरस्कॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया। शनिवार को सूबेदार धर्म सिंह और नायक आशीष सिंह ने उनके घर पहुंचकर यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान उनकी पत्नी आशा देवी और पिता दौलत सिंह को प्रदान किया।
हवलदार संजय सिंह बीते वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति सेवा में तैनात रहते हुए बीते वर्ष १० जलाई को युगांडा में निधन हो गया था। शनिवार को ११वीं गढ़वाल रायफल के सूबेदार धर्म सिंह और नायक आशीष सिंह बलिदानी हवलदार संजय सिंह पुष्पवाण के घर किमाणा गांव पहुंचे। यहां, उन्होंने बलिदानी की पत्नी आशा देवी, पिता दौलत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों से बातचीत की। साथ ही भरोसा दिया कि सेना उनकी हरसंभव मदद करेगी।
उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष हवलदार संजय सिंह, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में यूनाइटेड नेशंस स्टैबलाइजेश मिशन के तहत यूगांडा में तैनात किया गया था। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में सेवा करते हुए १० जुलाई २०२४ को हवलदार संजय सिंह पुष्पवाण ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी।
हवलदार संजय सिंह पुष्पवाण और ब्रिगेडियर जनरल (संयुक्त राष्ट्र शांति सेना पद) अमिताभ झा को संतुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अंतरराष्ट्रीय दिवस २९ मई को मरणोपंरात यूनाइटेड नेशंस में एक समारोह में मरणोपरांत डैग हैमरस्कॉल्डर पदक से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरम्वाण, सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रह्लाद राणा, पूर्व सैनिक प्रमोद पुष्पवाण, अनसूया प्रसाद, रविंद्र पुप्पवाण, डा. कैलाश पुष्पवाण, धमेंद्र पुष्पवाण, दीपक आदि थे।