भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं निम्न हैं:-
1290: इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
1346: लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक नियुक्त किया गया।
1673: नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1690: विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
1801: अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
1823: भारत में निर्मित प्रथम वाष्प इंजन युक्त जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जलावतरण।
1862: अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
1912: ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
1918: टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट में 500 लोगों की मौत।
1935: बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
1949: महात्मा गांधी की हत्या के बाद आरएसएस पर लगाए गए प्रतिबंध को सशर्त हटाया गया।
1957: अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धूम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
1960: भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना।
1970: अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
1990: प्रसिद्ध सोवियत नेता और रूसी संसद के अध्यक्ष बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा दिया।
1994: फ़लस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन गुजारने के बाद गाजा पट्टी आये।
1997: नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।
1998: फ्रांस और ब्राजील के बीच हुए फुटबॉल विश्वकप के फाइनल को कुल 1.7 अरब लोगों ने देखा।
2001: अगरतला से ढाका के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा की शुरुआत।
2012: पहलवान और अभिनेता दारा सिंह का निधन।
2013: अभिनेता प्राण का निधन।
2013: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मलाला यूसुफजई का जन्मदिन।