तलाकशुदा महिला ने पूर्व पति पर लगाया मारपीट और रेप का आरोप

0
1cc015d8021b62ed3d0ba7fd0579f7f0_1422570767

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक महिला ने मंगलवार काे पुलिस को दी तहरीर में अपने पूर्व पति और देवर पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता का कहना है कि आरोपित पति ने उसे कई साल पहले तीन तलाक दिया था, जिसका केस चल रहा है। उसने देवर पर भी पिछले साल रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मंगलवार को थाना सिविल लाइन पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसका निकाह थाना क्षेत्र निवासी रईश अहमद से हुआ था। शादी के कुछ सालों बाद उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। उसका केस न्यायालय में चल रहा है। वहीं सुसरालियों से भी उसका विवाद चल रहा है। करीब एक साल पहले उसके देवर शकील ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर उसने उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब वह जमानत पर है। सोमवार को उसका पूर्व पति और देवर उसके घर आए और उसे धमकी देते हुए कहा कि वह केस वापस ले ले। उसने मना किया तो दोनों उसके साथ मारपीट किए। थाना सिविल लाइन इंस्पेक्टर मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की ओर से तहरीर दे दी गई है और मामले में जांच चल रही हैै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *