मैडम तुसाद म्यूजियम में लगायी गयी राम चरण की मोम की प्रतिमा

0
lthana-ka-madama-tasatha-ma-lga-rama-caranae-ka-vakasa-sataca_355e5818e3da2ced7ba221e7a06cfaa4

मुंबई{ गहरी खोज }: वैश्विक सुपरस्टार राम चरण की मोम की प्रतिमा लंदन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगायी गयी है। भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल में, राम चरण को लंदन के प्रतिष्ठित मैडम तुसाद म्यूज़ियम में मोम की प्रतिमा के रूप में अमर किया गया है।यह सम्मान उन्हें अकेले नहीं, बल्कि उनके प्यारे पेट डॉग राइम के साथ मिला है। यह दुर्लभ उपलब्धि उन्हें महारानी क्वीन एलिज़ाबेथ द्वितीय के बाद ऐसे इकलौते सेलिब्रिटी के रूप में स्थापित करती है जिनकी प्रतिमा उनके पालतू के साथ लगाई गई है।
यह अनावरण समारोह लंदन में एक निजी कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें राम चरण के परिवार और करीबी लोग शामिल हुए। राम चरण की मोम की प्रतिमा को उस काले वेलवेट बंधगला में सजाया गया है, जिसे उन्होंने 2023 के ऑस्कर समारोह में पहना था ।वही ऐतिहासिक रात जब ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर जीतकर भारतीय सिनेमा का सिर गर्व से ऊंचा किया था। यह प्रतिमा न केवल उनके वैश्विक सिनेमा में योगदान का प्रतीक है, बल्कि उनके और उनके पालतू के बीच अटूट रिश्ते का भी उत्सव है।
इस मौके पर सबसे भावुक क्षण तब आया जब राम चरण के पिता चिरंजीवी गरु भावुक हो गए। उन्होंने एक गर्वित पिता के रूप में इस उपलब्धि पर अपने विचार साझा किए। उनके साथ राम चरण की मां सुरेखा भी मौजूद थीं।यह इंस्टॉलेशन न सिर्फ राम चरण के सितारे जैसी लोकप्रियता और विरासत का उत्सव है, बल्कि यह दर्शाता है कि हमारे पालतू जानवर हमारे जीवन में कितनी खास भूमिका निभाते हैं। फैंस और विज़िटर्स 19 मई तक इस प्रतिमा को लंदन में देख सकते हैं, जिसके बाद इसे मैडम तुसाद सिंगापुर में सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *