कांग्रेस अधिवेशन में सबको न्याय देने वाला ‘न्यायपथ प्रस्ताव’ ध्वनिमत से पारित

0
2025_4$largeimg09_Apr_2025_185528913

अहमदाबाद{ गहरी खोज } :कांग्रेस अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से लिए जनप्रतिनिधियों ने पार्टी के न्यायपथ प्रस्ताव को व्यापक चर्चा के बाद बुधवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
न्यायपथ प्रस्ताव कांग्रेस के युवा नेता सचिन पायलट ने रखा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इसका अनुमोदन किया। पार्टी की युवा नेता तथा बनासकांठा की लोकसभा सदस्य गेनीबेन ठाकोर ने प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत की और कहा कि कांग्रेस समानता की पक्षधर रही है और समानता के लिए ही काम करती रहेगी। भाजपा की बाँटने वाली नीति से देश मुक्त होना चाहता है और अब भारत जोड़ो की तरफ कांग्रेस ही अब देश को आगे बढ़ा सकती है।
पार्टी के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा,“ वह कांग्रेस के सिपाही हैं और कांग्रेस के साथ न्याय पथ पर चलने के लिए संकल्पित है और यही हमारा समर्पण और संघर्ष है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम करती है लेकिन भाजपा नफरत की बुनियाद पर देश में तोड़ने का काम करती है इसलिए उनकी नफरत को मिटाने के लिए और उनकी नफरत से देश को बचाने के लिए सबको एकजुट होने की जरूरत है और यह काम राहुल गांधी की दक्षिण से उत्तर और पूरब से पश्चिम की भारत जोड़ो यात्रा से मिलता है।”
उन्होंने कहा,“ गुजरात में कांग्रेस की होगी यह बात कांग्रेस नेता राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं और पार्टी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। कांग्रेस के लोगों को ही इस पार्टी को संभालना है और आगे बढ़ना है।”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस गांव -गांव तक पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई। दुष्कर्म की घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही हैं और आम लोगों पर अत्याचार हो रहा है जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश की जनता खड़ी हो रही है।
राजस्थान कांग्रेस की सदस्य रेहाना ने कहा कि जो लोग पार्टी के लिए नहीं सोचते हैं और जो पार्टी के लिए काम नहीं करते हैं, उन्हें पार्टी से हटा देना चाहिए। जो लोग पार्टी के लिए काम करते हैं और कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं उन्हें पार्टी में आगे बढ़ाया जाना चाहिए। कानपुर से आलोक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में उन्हीं लोगों को जगह दी जानी चाहिए जो कांग्रेस की मजबूती के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी के चुनाव लड़ने के लिए नहीं संगठन की मसबूती के लिए काम करना चाहिए और ऐसे ही लोगों को पार्टी में पदाधिकारी बनाया जाना चाहिए। मध्य प्रदेश के महेश परमार ने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी होगी और सरकार बनाएगी।
एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार ने कहा कि गुजरात की यह भूमि पूजनीय है और यही से देश को दिशा देने का काम हुआ है। उन्होंने आरएसएस पर हमला करते हुए कहा कि वह काली टोपी वाले हैं वे काले काम करते हैं। हम सफेद टोपी पहनते हैं और देश में समानता की बात करते हैं। कांग्रेस में जो विचारधारा को लेकर चलते हैं उन्हें आगे लाना होगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता सेनानी होता है और इन सेनानियों को संविधान बचाने का काम करना है और राष्ट्र के विकास के लिए काम करना है। कांग्रेस के लोगों पर देश और संविधान को बचाने की जिम्मेदारी है।
मणिपुर कांग्रेस के भूपेंद्र ने कहा कि मणिपुर जल रहा है लेकिन केंद्र सरकार को उसकी सुध नहीं है। वहां की जनता की आवाज हिंसा में दब गई है और उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। कर्नाटक के डॉ रज़ाक ने कहा की वक़्फ़ पर सरकार द्वारा दोहरा मापदंड अपना रही है और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। झारखंड के बाला गुप्ता ने कहां कि कांग्रेस पार्टी संघर्ष का रास्ता विभाजनकारी तक़तों को हराएगी। राजस्थान से आई इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा तानाशाही कर रही है, इसका उसे करारा जवाब देना है और सबको यह संकल्प लेना है। ओडिशा कांग्रेस के पद्माकर पुरी ने कहा किस देश में इस वक्त नफरत और मोहब्बत के बीच संघर्ष चल रहा है। जो भी संकट आएगा जो भी चुनौतियां होंगी कांग्रेसी झुकेंगे नहीं और उनका डटकर मुकाबला करेंगे। दिल्ली कांग्रेस के राजेंद्र गौतम ने कि देश में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाई जा रही है, जिसे फैलाने वाले मंत्री बन रहे हैं इसलिए अब देश को बचाने की जिम्मेदारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की है। केरल के रोज़ी जॉन ने कहा कि भाजपा देश के सामाजिक ताने बाने को नष्ट कर रही है।
पार्टी नेता उदित राज ने कहा देश में दलितों का उत्थान जो भी दिख रहा है उसकी बुनियाद में कांग्रेस की सरकार है। जिस वर्ग को तैयार कांग्रेस ने किया वही उसके खिलाफ खड़ा हुआ है। उनका कहना था कि बाबा साहेब अंबेडकर को कांग्रेस ने सम्मानित किया है लेकिन प्रचारित किया जा रहा है कि कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया है। गुजरात कांग्रेस की छाया बेन ने गुजरात की धरती पर सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया और कहा कि गुजरात में अब बदलाव की जरूरत है । पिछले 30 साल से चल रही सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। मुंबई से आए चरणजीत ने भाजपा को पटेल विरोधी बताया और कहा कि उनके नाम पर एयरपोर्ट का नाम नहीं रखा बल्कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *