Ram Navami 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी राम नवमी, जानें पूजा मुहूर्त और नियम

- राम नवमी हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है।
- राम नवमी का बड़ा धार्मिक महत्व है।
- इस साल राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। राम नवमी का हिंदू धर्म बहुत ज्यादा महत्व है। यह पर्व भगवान राम के जन्म का प्रतीक है, जो हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन साधक भगवान राम की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं, जब यह पर्व (Ram Navami 2025) इतना करीब है, तो आइए यहां इसकी पूजा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं, जो इस प्रकार हैं।
राम नवमी पूजा विधि (Ram Navami 2025 Puja Vidhi)
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- भगवान राम की मूर्ति स्थापित करें।
- उन्हें गंगाजल, पंचामृत, फूल, फल, चोला, तुलसी पत्र और मिठाई आदि चीजें अर्पित करें।
- रामचरितमानस का पाठ करें या सुनें।
- आरती से पूजा का समापन करें।
- पूजा के बाद जरूरतमंदों को क्षमता अनुसार दान-दक्षिणा दें।
पूजा मंत्र (Puja Mantra)
- “श्री राम, जय राम, जय जय राम”।।
- “ॐ श्री रामाय नमः”।।
राम नवमी पूजा मुहूर्त (Ram Navami 2025 Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 05 अप्रैल को शाम 07 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 06 अप्रैल को शाम 07 बजकर 22 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए इस साल 06 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी।