Sheetala Ashtami 2025: आज है शीतला अष्टमी, जानिए पूजा विधि, मंत्र और मां के प्रिय भोग

0
download (7)
  1. शीतला अष्टमी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
  2. यह शीतला माता को समर्पित है।
  3. इस दिन भक्त शीतला माता की पूजा करते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शीतला अष्टमी, जिसे बसोड़ा या बासोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। 2025 में यह शुभ व्रत 22 मार्च यानी आज के दिन रखा जा रहा है। यह त्योहार शीतला माता को समर्पित है। इस दिन (Sheetala Ashtami 2025) जो भक्त देवी शीतला माता की पूजा करते हैं और उन्हें मां की विशेष कृपा मिलती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है, तो चलिए देवी की पूजा विधि और प्रिय भोग के बारे में जानते हैं।

शीतला अष्टमी पूजा विधि (Sheetala Ashtami 2025 Puja Vidhi)

शीतला अष्टमी के दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और नए कपड़े पहनें। फिर देवी की मूर्ति या तस्वीर का अभिषेक करें। उन्हें फूलों और मालाओं से सजाएं हैं। कुमकुम लगाएं। शृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके बाद शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाएं, जिसमें दही, चावल, रोटी और मिठाई आदि चीजें शामिल होती है। पूजा के दौरान भक्त शीतला माता के मंत्रों, कथा और आरती का पाठ करें। अंत में पूजा के दौरान हुई सभी गलतियों के लिए माफी मांगे और मां से अपनी प्रार्थना बोलें।

शीतला अष्टमी पूजा समय (Sheetala Ashtami 2025 Puja Muhurat)

  • अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक
  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक।

मां शीतला पूजन मंत्र (Sheetala Ashtami 2025 Mantra)

  • शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता।शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नमः।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *