Jharkhand Crime : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी रांची, अली गैंग के गुर्गों ने की फायरिंग, 6 घायल

- रांची में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 घायल
- अली गैंग के गुर्गों द्वारा वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग
- घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में दो गुटों के बीच झगड़े ने माहौल में खौफ पसार दिया। दो गुटों की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां दागी गईं। इस दौरान पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रांची में ताबड़तोड़ फायरिंग
राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में एक बार फिर दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। डोरंडा बेलदार मोहल्ला में हुए इस गोलीबारी और मारपीट की घटना में घायल लोगों का इलाज रिम्स में चल रहा है।